India

पति पर पेट्रोल छिड़क लगा दी आग…दरवाजा बंद कर भागी पत्नी; रायपुर में तड़प-तड़प कर युवक की मौत

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. डीडी नगर थाना क्षेत्र के रदाखिना गांव में मामूली घरेलू विवाद ने इतना खौफनाक रूप ले लिया कि पत्नी ने गुस्से में अपने पति पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी. आग से बुरी तरह झुलसे अरुण पटवा (45) ने अस्पताल में उपचार के दौरान दम तोड़ दिया. पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

भतीजी की शादी से लौटने के बाद शुरू हुआ विवाद

मिली जानकारी के अनुसार, अरुण पटवा उसी दिन अपनी भतीजी की शादी में शामिल होकर देर रात घर लौटे थे. घर पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर पति-पत्नी के बीच दोबारा जोरदार झगड़ा शुरू हो गया. मृतक के परिजनों का कहना है कि अरुण विवाद को शांत करने के बाद सोने के लिए चले गए थे, लेकिन उनकी पत्नी की नाराजगी वहीं खत्म नहीं हुई थी.

आरोप है कि उसी दौरान, पत्नी ने सोते हुए अरुण पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी और तुरं Read more...

गोवा नाइट क्लब आग : आज थाइलैंड से वापस लाए जा सकते हैं लूथरा ब्रदर्स, उतरते ही हिरासत में ले लेगी पुलिस; देश छोड़कर भाग ...

नई दिल्ली: गोवा के एक नाइट क्लब में हुए भीषण अग्निकांड के मुख्य आरोपी और क्लब मालिक सौरभ लूथरा और गौरव लूथरा को आज थाईलैंड से भारत वापस लाया जा सकता है। ये दोनों भाई क्लब में आग लगने के बाद देश छोड़कर थाईलैंड भाग गए थे। उन्हें वापस भारत लाने की प्रक्रिया पूरी करने के लिए गोवा पुलिस की एक विशेष टीम नई दिल्ली पहुंचने वाली है, जो उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट पर उतरते ही हिरासत में ले लेगी।

फुकेट में हुई गिरफ्तारी, रद्द थे पासपोर्ट

गोवा के 'बर्च बाय रोमियो लेन' नाइट क्लब में लगी आग से 25 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी, जिनमें अधिकांश क्लब कर्मचारी और कुछ पर्यटक शामिल थे। इस घटना के तुरंत बाद लूथरा ब्रदर्स थाईलैंड भाग गए थे। भारत सरकार ने इस मामले में कड़ा रुख अपनाते हुए दोनों भाइयों के पासपोर्ट रद्द कर दिए थे और उनके खिलाफ इंटरपोल के माध्यम से ब्लू नोटिस जारी किया गया था। भारतीय अनुरोध के बाद, थाईलैंड पुलिस ने पिछले सप्ताह फुकेट में उनके होटल से लूथरा ब्रदर्स को हिरासत में Read more...

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. solapurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.